This repository has been archived on 2026-10-19. You can view files and clone it. You cannot open issues or pull requests or push a commit.
Files
StellarCrow 41766c68a2 chore: final state before the move to gart/gart-databases
Commits the work done since 2026-10-01 that was still local: the four-step
label and flag passes, the triage and recheck files, the v1 exports of
2026-10-06 and 2026-10-07, the split dossiers, and the Lopp PR 234 batch
(scripts, agent prompts, reader and checker files, the flag re-read of
2026-10-17, the review workbook and the import set of the 57 cases added
to stats2 as 506 to 562). Raw HTML and node_modules stay out (.gitignore).

The stats2 material in use was copied to gart/gart-databases (stats2/) on
2026-10-17; README-START-HERE.md now says so. This repo is closed.
2026-10-17 10:47:37 +02:00

38 lines
9.0 KiB
Plaintext

KEY L004
STATUS new
CURRENT VALUES (written under the old rule, to be re-read)
detention yes
violence_torture yes
drugs_alcohol no
weapons yes
theft yes
life_taken 0
obtained Cash
LOPP'S LINE (a lead, not a source; the only text for a no-source entry)
Madho Singh was abducted at gunpoint, beaten and robbed of INR 4,500 by attackers who had tracked him for days with a GPS chip planted on his car, seeking his bitcoins. Four suspects were arrested in March 2020, with three accomplices still at large; the main accused was already facing prosecution in a similar 2017 case involving about 43 bitcoins.
=== work/articles/L004-1.txt
URL https://www.amarujala.com/haryana/charkhi-dadri/four-accused-of-kidnapping-young-man-arrested-for-grabbing-bitcoins-charkhidadri-news-rtk5451070156
TITLE बिटकॉइन हथियाने के लिए युवक का अपहरण करने के चार आरोपी गिरफ्तार
[1] बिटकॉइन हथियाने के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व महेंद्रगढ़ के गांव गुढा निवासी युवक का गन प्वाइंट पर अपहरण करने के चार आरोपियों को दादरी सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी चरखी दादरी और दो आरोपी रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं। चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उनके तीन साथी अभी फरार है।
[2] डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि गत 14 जनवरी को चरखी दादरी सदर थाने में अपहरण, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुढा का रहने वाला है। उसने बताया था कि वह गांव से अपने दोस्त की कार लेकर हिसार जा रहा था। चरखी गांव के अड्डे के समीप स्कोर्पियो में सवार होकर आए युवकों ने उसका गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया। बाद में आरोपियों ने उससे मारपीट की और जेब से साढ़े चार हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे सतनाली के समीप छोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों पर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
[3] डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि सीआईए टीम इंचार्ज दिलबाग ने इस मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वार्ड-19 निवासी दीपेंद्र, रेवाड़ी के मंदौला गांव निवासी अरविंद, दादरी के मौड़ी गांव निवासी विनोद व महेंद्रगढ़ के सुरानी गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को महेंद्रगढ़ और दादरी जिले से गिरफ्तार किया गया। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि चारों आरोपी चरखी गांव के समीप से किए गए अपहरण में शामिल हैं और इनमें से तीन आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि मौड़ी निवासी विनोद पर पहले कोई केस दर्ज नहीं है।
[4] 2017 में भी दर्ज हुआ था ऐसा ही मामला: डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि दीपेंद्र पर 2017 में कनीना थाने में अपहरण और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था और यह अभी अंडर कोर्ट ट्रायल है। सूत्रों के अनुसार 2017 में करीब 43 बीटकॉइन ट्रांसफर कराए गए थे जिनकी कीमत उस समय पचास लाख से अधिक थी। इस मामले में महेंद्रगढ़ जिला पुलिस दीपेंद्र को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है।
[5] 40 क्विंटल चूरा पोस्त सहित पकड़ा जा चुका है अरविंद : सीआईए ने रेवाड़ी के मंदौला गांव निवासी अरविंद को भी गिरफ्तार किया है। डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि अरविंद पर रेवाड़ी में एनडीपीएस का केस दर्ज हुआ था। उसके पास से 49 क्विंटल चूरा पोस्त मिला था। इस मामले में उसे दस साल की सजा सुनाई गई थी जिसमें से चार साल की सजा वह काट चुका है और हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आया हुआ था।
[6] माधो सिंह की कार में लगाई थी जीपीएस चिप : सूत्रों के अनुसार आरोपी कई दिनों से गुढ़ा निवासी माधो सिंह की रैकी कर रहे थे। इतना ही नहीं वारदात को जिस दिन अंजाम दिया गया उससे पहले माधो सिंह की कार की लोकेशन का पता लगाने के लिए जीपीएस चिप भी लगाई थी। 2017 में भी गुढा निवासी व्यक्ति को निशाना बनाया गया था। माधो सिंह भी उसके गांव का रहने वाला है।
[7] क्या है बिटकॉइन
[8] पुलिस सूत्रों के अनुसार बिटकॉइन एक ऑनलाइन करेंसी है। कई देशों में इसे कानूनी मान्यता है जबकि भारत में यह गैरकानूनी है। इस समय एक बीटकॉइन का रेट सात लाख रुपये है। आरोपी बिटकॉइन रखने वालों को अपना निशाना बनाते थे।
[9] गन प्वाइंट पर गुढा निवासी माधो सिंह का अपहरण करने और नगदी छीनने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। उनमें से तीन पर पहले भी मामले दर्ज हैं। आरोपियों के तीन साथी फरार हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -शमशेर सिंह दहिया, डीएसपी।